Sam Altman: ‘AI पर आंख बंदकर भरोसा न करें’, जानिए ChatGPT के फाउंडर ने लोगों को क्यों चेताया

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 03 Jul 2025 12:55 PM IST
सार

Sam Altman Warned About AI:

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने ChatGPT को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूजर्स को AI पर आंख बंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें 'हैलुसिनेशन' यानी गलत जानकारी देने की संभावना होती है।

विज्ञापन
Sam altman warns against blind trust on chatgpt ai hallucination
Sam Altman - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज कल लोग रिलेशनशिप एडवाइस से लेकर कानूनी सहायता तक के लिए एआई टूल्स की मदद ले रहे हैं। लोग एआई से मिलने वाले सवालों के जवाब पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। लेकिन हर छोटी-बड़ी एडवाइस के लिए चैटजीपीटी का सहायता लेना आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। ये बात कोई और नहीं बल्कि खुद OpenAI के फाउंडर सैम अल्टमैन ने कही है।

    आंख बंदकर भरोसा न करें

    OpenAI के फाउंडर सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में ChatGPT को लेकर लोगों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि इस AI चैटबॉट को लेकर लोगों में अत्यधिक भरोसा देखा जा रहा है, लेकिन यह हमेशा भरोसेमंद नहीं है। अल्टमैन ने बताया कि ChatGPT जैसे AI टूल्स में 'हैलुसिनेशन' यानी तथ्यों को गढ़ने की आदत होती है, जिससे यूजर्स को गुमराह करने की संभावना रहती है।

    विज्ञापन

    OpenAI की पहली आधिकारिक पॉडकास्ट में बोलते हुए ऑल्टमैन ने कहा, "लोगों का ChatGPT पर बहुत ज्यादा भरोसा है, जो दिलचस्प है। चूंकि, AI में हैलुसिनेशन की संभावना होती है। यह टेक्नोलॉजी ऐसी है जिसपर अभी बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: Google Maps पर दिख रहा है आपका घर? तो अभी करें ब्लर, जानिए क्यों है जरूरी!

    उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत ज्यादा भरोसेमंद नहीं है… और हमें इसके बारे में ईमानदारी से बात करनी चाहिए।"

    क्यों होती है AI में हैलुसिनेशन?

    AI चैटबॉट्स में हैलुसिनेशन यानी गलत या गढ़ी हुई जानकारी देने की समस्या आम है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि पक्षपाती ट्रेनिंग डेटा, वास्तविक दुनिया की जानकारी का अभाव, हर सवाल का जवाब देने का दबाव और सिर्फ टेक्स्ट जनरेट करने की प्रवृत्ति। यही वजह है कि अब तक कोई भी AI कंपनी यह दावा नहीं कर रही है कि उसका मॉडल हैलुसिनेशन से मुक्त है।

    यह भी पढ़ें: अब AI चैटबॉट नहीं चुरा पाएंगे डिजिटल कंटेंट, Cloudfare ने एआई कंपनियों पर कसी नकेल

    "मेरे बच्चे मुझसे ज्यादा काबिल होंगे"

    पॉडकास्ट में ऑल्टमैन ने दोहराया कि उनके बच्चे कभी भी AI से ज्यादा स्मार्ट नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि "वे हमसे कहीं ज्यादा काबिल होंगे और वो काम कर पाएंगे जो हम सोच भी नहीं सकते।"

    क्या ChatGPT में विज्ञापन दिखेंगे

    जब सैम ऑल्टमैन से पूछा गया कि क्या भविष्य में ChatGPT में विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह से इसके खिलाफ नहीं हूं। मुझे इंस्टाग्राम पर ऐड्स अच्छे लगते हैं, मैंने वहां से कई चीजें खरीदी हैं।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि ChatGPT में विज्ञापन लाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा और इसके लिए यूजर एक्सपीरियंस को प्रभावित किए बिना बेहद सावधानी से काम करना होगा।

    यह भी पढ़ें: डॉक्टरों से आगे निकला माइक्रोसॉफ्ट का AI, जटिल मामलों में दे रहा इलाज का सही सुझाव

    यह भी पढ़ें: USB Type-C को टक्कर देने आया चीन का नया 'सुपर केबल', बस एक वायर करेगा चार तरह के काम

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें