Safer Internet Day: सुरक्षित इंटरनेट दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास और सुरक्षित रहने के पांच टिप्स
सुरक्षित इंटरनेट दिवस की शुरुआत 2004 में यूरोपियन कमीशन के "सेफबॉर्डर प्रोजेक्ट" द्वारा की गई थी। इसके बाद, इंसेफ (INSAFE) नेटवर्क ने इसे वैश्विक स्तर पर फैलाने का कार्य किया। आज यह 170+ देशों में मनाया जाता है।

विस्तार
सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day) हर साल फरवरी के दूसरे सप्ताह के मंगलवार को मनाया जाता है। इस साल यह आज यानी 11 फरवरी 2025 को है। इसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदाराना उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है, खासकर बच्चों और युवाओं के बीच। इंटरनेट एक शक्तिशाली माध्यम है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध, डेटा चोरी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं, इसलिए इस दिवस के जरिए लोगों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल प्राइवेसी और इंटरनेट के सकारात्मक उपयोग के प्रतिशिक्षित किया जाता है।
सुरक्षित इंटरनेट दिवस की शुरुआत 2004 में यूरोपियन कमीशन के "सेफबॉर्डर प्रोजेक्ट" द्वारा की गई थी। इसके बाद, इंसेफ (INSAFE) नेटवर्क ने इसे वैश्विक स्तर पर फैलाने का कार्य किया। आज यह 170+ देशों में मनाया जाता है, जहां सरकारें, टेक कंपनियां और शिक्षण संस्थान मिलकर साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हैं।
- मजबूत पासवर्ड बनाएं और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) इस्तेमाल करें
- पासवर्ड कम से कम 12-16 अक्षरों का होना चाहिए और इसमें अक्षर (A-Z, a-z), नंबर (0-9) और विशेष चिन्ह (!, @, #, $ आदि) होने चाहिए।
- हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग पासवर्ड बनाएं।
- सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी कम से कम साझा करें
- जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, घर का पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक रूप से शेयर न करें।
- iOS 18.3.1: एपल ने फिक्स किया बड़ा बग, चार्जिंग पोर्ट के जरिए लीक हो सकता था डाटा
- इस बार उल्टा पड़ गया एलन मस्क का दांव, मिला X बेचने का ऑफर
- AI Tool: सैम ऑल्टमैन ने कहा- एआई को तैयार करना होगा महंगा, इस्तेमाल होगा सस्ता
- OpenAI: खुद के चिपसेट पर काम कर रही है कंपनी, खत्म होगी किसी अन्य कंपनी पर निर्भरता