अमर उजाला
Tue, 11 February 2025
एलन मस्क के नेतृत्व वाले एक निवेशक समूह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) स्टार्टअप ओपनएआई को 97 अरब डॉलर में खरीदने का प्रस्ताव दिया है
हालांकि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मस्क के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
साथ ही ऑल्टमैन ने ये भी कहा कि 'अगर आप चाहते हैं तो हम ट्विटर को 9.7 अरब डॉलर में जरूर खरीद सकते हैं।'
गौरतलब है कि एलन मस्क ने साल 2022 में ही ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और बाद में ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया था।
एलन मस्क के वकील मार्क टोबरॉफ ने बताया कि मस्क ओपनएआई को एक गैर लाभकारी रिसर्च लैब में बदलना चाहते हैं।
इस प्रस्ताव पर सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'नो थैंक्यू, लेकिन अगर आप चाहें तो हम आपके ट्विटर को 9.74 अरब डॉलर में खरीद सकते हैं।'
गौरतलब है कि साल 2015 में एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने मिलकर ही ओपनएआई स्टार्टअप की शुरुआत की थी। 2018 में मस्क ने ओपनएआई के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें