iOS 18.3.1: एपल ने फिक्स किया बड़ा बग, चार्जिंग पोर्ट के जरिए लीक हो सकता था डाटा
एपल ने iOS 18.3.1 और iPadOS 18.3.1 के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसमें Accessibility सर्विस से जुड़ी एक गंभीर सुरक्षा खामी को ठीक किया गया है। इस सुरक्षा खामी के जरिए एक लॉक किए गए डिवाइस पर फिजिकल अटैक कर USB Restricted Mode को निष्क्रिय किया जा सकता था।

विस्तार
एपल ने कुछ दिनों के इंतजार के बाद iOS 18.3.1 को अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। iOS 18.3.1 के साथ एपल ने एक बड़े बग को फिक्स किया है। इस बग की मदद से हैकर्स यूएसबी पोर्ट के जरिए डाटा ले सकते थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस बग की मदद से हैकर्स लॉक आईफोन से भी डाटा ले सकते थे। एपल ने भी आधिकारिक तौर पर इस बग की पुष्टि की थी और अपडेट का वादा किया था। यदि आपके पास भी आईफोन है और iOS 18.3.1 का अपडेट आया है तो आपको तुरंत इसे इंस्टॉल करना चाहिए।
एपल ने iOS 18.3.1 और iPadOS 18.3.1 के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसमें Accessibility सर्विस से जुड़ी एक गंभीर सुरक्षा खामी को ठीक किया गया है। इस सुरक्षा खामी के जरिए एक लॉक किए गए डिवाइस पर फिजिकल अटैक कर USB Restricted Mode को निष्क्रिय किया जा सकता था।
एपल ने USB Restricted Mode को पहली बार iOS 11.4.1 (2018) में पेश किया था। यह फीचर अनलॉक किए बिना iPhone को किसी भी USB एक्सेसरी से कनेक्ट करने से रोकता है। यदि डिवाइस एक घंटे से अधिक समय तक अनलॉक नहीं हुआ है, तो USB एक्सेसरीज़ काम नहीं करेंगी।