कार्रवाई: Kaspersky एंटीवायरस को सरकार ने किया बैन, कहा- सिक्योरिटी के लिहाज से है खतरनाक
Kaspersky का मुख्यायल मॉस्को में है और दुनिया के 31 देशों में कंपनी के ऑफिस हैं। Kaspersky के यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से भी अधिक है और 200 देशों में 2,70,000 कॉरपोरेट क्लाइंट हैं।

विस्तार
Kaspersky एंटीवायरस को अमेरिका में बैन कर दिया गया है। अमेरिका कॉमर्स विभाग ने Kaspersky पर बैन लगाया है। इस बैन के बाद Kaspersky एंटीवायरस सॉफ्टवेयर की अमेरिका में बिक्री पर भी बैन है। यह पहला मौका जब अमेरिका में किसी एंटीवायरस कंपनी पर इस तरह की कार्रवाई हुई है। बता दें कि Kaspersky एक रशियन कंपनी है।
अमेरिकी कॉमर्स विभाग के सचिव जीना रायमोंडो ने एक बयान में कहा, "रूस ने बार-बार दिखाया है कि उनके पास संवेदनशील अमेरिकी जानकारी एकत्र करने और हथियार बनाने के लिए कास्परस्की लैब जैसी रूसी कंपनियों का शोषण करने की क्षमता और इरादा है।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Kaspersky का मुख्यायल मॉस्को में है और दुनिया के 31 देशों में कंपनी के ऑफिस हैं। Kaspersky के यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से भी अधिक है और 200 देशों में 2,70,000 कॉरपोरेट क्लाइंट हैं।
- बिना कहीं गए बन जाएगा आयुष्मान कार्ड, ऐसे करें अप्लाई
- काम की बात: नहीं होंगे बैंकिंग फ्रॉड के शिकार, नोट कर लें RBI की ये बातें
- लगाम: अनचाहे कॉल और मैसेज पर लगेगा अंकुश, सरकार ने तैयार किया मसौदा, लोगों से मांगी राय
- Trading Scam: ट्रेडिंग के लिए ऑनलाइन बनाया अकाउंट, कंपनी निकली फर्जी, खाते से निकले 2.5 करोड़