अमर उजाला
Thu, 20 June 2024
हम आपको यह बताएंगे कि आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें और घर बैठे मोबाइल से आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें।
गूगल प्ले-स्टोर से Ayushman App एप को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद Beneficiary को सेलेक्ट करके मोबाइल नंबर और ओटीपी के साथ लॉगिन करना होगा।
अब एक लिस्ट खुल जाएगी उसमें से अपना नाम चुनें और do ekyc वेरिफिकेशन के लिए आगे बढ़ें। इसके बाद आपको फोटो अपलोड करनी होगी।
फोटो लैपटॉप मोबाइल एप से क्लिक करनी होगी। फिर ओटीपी, पिन कोड जैसी जानकारी देनी होगी।
सबमिट करने के बाद 24 घंटे के बाद आप फिर से इसी तरह लॉगिन करके चेक कर सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बना है या नहीं।
यदि बन गया होगा तो डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें