Right to Repair: अब कहीं भी ठीक कराएं स्मार्टफोन से लेकर बाइक-कार तक, खत्म नहीं होगी वारंटी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 07 May 2023 01:39 PM IST
सार

Right to Repair पोर्टल में चार सेक्शन को शामिल किया गया है, जिनमें खेती के उपकरण, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स, उपभोक्ता के लिए टिकाऊ वस्तुएं और ऑटोमोबाइल उपकरण शामिल हैं।

विज्ञापन
Right to Repair portal launched repaires smartphone to bike car anywhere warranty will not expire
Right to Repair portal - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत सरकार ने आपके इलेक्ट्रॉनिक आइटम और ऑटोमोबाइल की वारंटी की रक्षा के लिए राइट टू रिपेयर पहल शुरू की है। इसकी मदद से आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम और ऑटोमोबाइल जैसे कार और बाइक की अपनी मर्जी से किसी भी थर्ड पार्टी वर्कशॉप से मरम्मत करवा सकते हैं और आपके डिवाइस या वाहन की वारंटी खत्म नहीं होगी। सरकार ने इसके लिए पोर्टल भी लॉन्च किया है।

    राइट टू रिपेयर में चार सेक्शन को शामिल किया गया है, जिनमें खेती के उपकरण, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स, उपभोक्ता के लिए टिकाऊ वस्तुएं और ऑटोमोबाइल उपकरण शामिल हैं। यानी मोबाइल, लैपटॉप से लेकर बाइक और कार तक को इस पोर्टल और नियम में शामिल किया गया है।

    विज्ञापन

    राइट टू रिपेयर पोर्टल को सरकार ने लाइव कर दिया है और इस पर और एपल, सैमसंग और ओप्पो जैसे स्मार्टफोन निर्माताओं ने रजिस्टर्ड भी कर दिया है। इस पोर्टल का उद्देश्य "उपभोक्ताओं को उत्पादों की मरम्मत और रखरखाव पर आवश्यक जानकारी तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए एक प्लेटफार्म देना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें