WhatsApp Tips: एक ही स्मार्टफोन में चला सकेंगे दो व्हाट्सएप अकाउंट, बहुत आसान है तरीका
पहले एक मोबाइल में दो WhatsApp अकाउंट चलाने के लिए थर्ड पार्टी एप की जरूरत होती थी, लेकिन अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ही कंपनियां इस सुविधा को एड कर रही हैं।

विस्तार
अधिकांश एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आज डुअल-सिम सपोर्ट है जो यूजर्स को एक ही डिवाइस पर दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग करने की अनुमति देता है। एक स्मार्टफोन में दो फोन नंबरों के साथ कई बार हमें ऑफिस और पर्सनल यूज के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप (WhatsApp) की जरूरत होती है। पहले इसके लिए थर्ड पार्टी एप की जरूरत होती थी, लेकिन अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ही कंपनियां इस सुविधा को एड कर रही हैं। शाओमी, सैमसंग, वीवो ओप्पो, और रियलमी जैसी कंपनियां अब 'डुअल एप्स' या 'डुअल मोड' फीचर की सुविधा देती हैं, जो यूजर्स को एक ही चैट एप के दो अलग-अलग अकाउंट इस्तेमाल करने की अनुमति देता है।
क्या है फीचर?
शाओमी, सैमसंग, वीवो ओप्पो और रियलमी जैसी कंपनियां इस सुविधा को स्मार्टफोन में इन-बिल्ट दे रही हैं। यानी आपको अब इसके लिए किसी थर्ड पार्टी एप की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, डुअल मोड सुविधा को अलग-अलग कंपनी के फोन में अलग-अलग नाम के यूज किया जा सकता है। यह सुविधा सैमसंग में डुअल मैसेंजर, शाओमी ने डुअल एप्स, ओप्पो फोन में क्लोन एप्स और वीवो में एप क्लोन के नाम से मिलती है।
एक फोन में दो WhatsApp अकाउंट ऐसे बनाएं
- अपने स्मार्टफोन पर सेटिंग्स में से डुअल एप्स सेटिंग ऑप्शन ओपन करें।
- अब जिस भी सोशल मीडिया एप या अन्य एप के आप दो अकाउंट बनाना चाहते हैं को सिलेक्ट करें।
- यदि आप व्हाट्सएप के दो अकाउंट बनाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप को सिलेक्ट करें।
- प्रक्रिया समाप्त होने की प्रतीक्षा करें।
- अब होम स्क्रीन पर जाएं और अपने एप लॉन्चर में दिखाई देने वाले दूसरे व्हाट्सएप लोगो पर टैप करें
- दूसरे फोन नंबर का उपयोग करके कॉन्फिगर करें और आगे बढ़ें।
- अब आप एक ही फोन में दो व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे।