Upcoming Smartphones: इस हफ्ते लॉन्च होंगे Google Pixel 7a और Poco F5 जैसे दमदार फोन, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 07 May 2023 09:54 AM IST
Upcoming Smartphones may second week Google Pixel 7a and Poco F5 will be launched see full list
Upcoming Smartphones - फोटो : iStock

    मई के दूसरे हफ्ते में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें गूगल, रियलमी, पोको और सोनी के स्मार्टफोन शामिल हैं। गूगल अपने Google Pixel 7a को भारत में पेश करने वाला है। वहीं पोको अपने मिड रेंज फोन Poco F5 को लॉन्च करेगा। Sony Xperia 1 V और Realme 11 की लॉन्चिंग भी इसी हफ्ते होने वाली है। यदि आप भी नए स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन की जानकारी देने वाले हैं। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

    Google Pixel 7a
    Google Pixel 7a - फोटो : @snoopytech

    Google Pixel 7a

    गूगल अपनी लेटेस्ट पिक्सल 7 सीरीज में एक और नए मॉडल को शामिल करने वाला है। कंपनी 10 मई को Google Pixel 7a को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को गूगल पिक्सल 7 के लाइट वर्जन के दौर पर पेश किया जाएगा। Google Pixel 7a में Tensor G2 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    Poco F5
    Poco F5 - फोटो : Poco/twitter

    Poco F5

    Poco F5 को भी इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को भारतीय बाजार में 9 मई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी शेयर की है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Poco F5 को Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें