AI ने फिर बढ़ाई टेंशन: कीबोर्ड के साउंड से चुरा सकता है पासवर्ड, नई रिसर्च में हुआ दावा
एआई मॉडल को लेकर चिंता जताई जा रही है कि इसे चुपके से किसी भी साइट या किसी के लैपटॉप में इंस्टॉल किया जा सकता है और उसके बाद यह कीबोर्ड की आवाज के आधार पर वो हर बात रिकॉर्ड कर सकता है जिसे आप टाइप करेंगे।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शोधकर्ताओं के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ यह अपनी क्षमता से सभी को आकर्षित कर रहा है। अब एक नई रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि एआई टूल आपके टाइपिंग वाले कीबोर्ड के साउंड से पासवर्ड या पैटर्न का पता लगा सकता है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने लर्निंग मॉडल भी तैयार किया है। इसकी सटीकता 95 फीसदी तक आंकी गई है। बहुत ही आसान भाषा में कहें तो शोधकर्ताओं ने अपने लिए ही मुसीबत मोल ली है।
ब्लीपिंगकंप्यूटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ब्रिटिश विश्वविद्यालय के इन शोधकर्ताओं ने लैपटॉप या पीसी के माइक्रोफोन से कीस्ट्रोक्स को समझने के लिए ध्वनि को पहचानने के लिए एआई मॉडल तैयार किया है। रिसर्च के दौरान जूम और स्काइप जैसे एप्स पर एल्गोरिदम का उपयोग किया गया, जहां सटीकता दर क्रमशः 93 फीसदी और 91.7 फीसदी तक रही है। इस लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल हैकर्स लोगों के सिस्टम को हैक करने और डाटा चोरी में कर सकते हैं।
रिसर्च के दौरान एपल मैकबुक पर 36 कीज को 25 बार दबाया गया, जिससे उन्हें एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए डाटा कैप्चर करने में मदद मिली। मैकबुक से 17 सेमी दूर रखे गए कीस्ट्रोक्स से ऑडियो प्राप्त करने के लिए उन्होंने आईफोन 13 मिनी का उपयोग किया।
- भारत में लॉन्च हुआ एक और सस्ता फोन, मिलेगा 50MP का कैमरा
- सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव तो जान लें सबसे जरूरी बातें
- शानदार डिजाइन वाला Oppo A58 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स
- Meta: मेटा पर नार्वे में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा उल्लंघन मामले में हर दिन भरना होगा 82 लाख रुपये जुर्माना