अमर उजाला
Tue, 8 August 2023
सोशल मीडिया सिक्योरिटी केवल आपके व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को भी प्रभावित कर सकता है।
हम आपको कुछ सोशल मीडिया सिक्योरिटी टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना सकते हैं।
विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट के लिए अलग-अलग मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और नियमित अपने पासवर्ड को बदलें। पासवर्ड में अल्फाबेट्स, संख्या और विशेष कैरेक्टर भी शामिल करें।
टू स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करके आप अपने अकाउंट को ज्यादा सिक्योर रख सकते हैं। आपको पासवर्ड के साथ एक और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होता है जो आपके मोबाइल डिवाइस पर आता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें