शानदार डिजाइन वाला Oppo A58 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 08 Aug 2023 01:23 PM IST
सार

Oppo A58 4G को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Oppo A58 4G Launched in India With SuperVOOC Charging Price Specifications
Oppo A58 4G - फोटो : Oppo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo A58 4G को भारत में लॉन्च कर दिया है। A58 सीरीज का Oppo A58 5G पहले ही मार्केट में उपलब्ध है, जिसे पिछली साल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। नए 4जी फोन को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस किया गया है। Oppo A58 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    ओप्पो ए58 के नए 4जी फोन को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन कलर में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ओप्पो के लेटेस्ट फोन को 6.72 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले से लैस किया गया है। डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और (2400X1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में मीडियाटेक हेलियो जी 85 प्रोसेसर और माली जी 52 एमसी 2 जीपीयू दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13.1 पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें