Republic Day 2021: जब भारत सरकार ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा एप चैलेंज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Jan 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 when Indian government launched biggest Mobile aap development challenge
Aatma Nirbhar Bharat Innovate Challenge - फोटो : amarujala

    साल 2020 कई चीजों के लिए याद किया जाएगा। 2020 लोगों की जेहन में कोरोना महामारी के कारण आजीवन रहेगा लेकिन कुछ अच्छी चीजें भी हुई हैं जिनके लिए 2020 को खासतौर पर याद किया जाएगा। साल 2020 में भारत सरकार ने 250 से अधिक चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। शायद ही किसी देश ने एक साल में इतने एप पर प्रतिबंध लगाए हों। इन एप्स पर प्रतिबंध के बाद भारत सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा एप चैलेंज लॉन्च किया था जिसे आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज नाम दिया गया था।

    ये भी पढ़ें: Republic Day 2021: भारत के टॉप-5 सुपर कंप्यूटर जिनका लोहा मानती है दुनिया

    29 जून को एप पर बैन और 4 जुलाई को आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज की घोषणा

    भारत में चाइनीज एप पर पहली बार प्रतिबंध 29 जून 2020 को लगा था। उसके बाद चार जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल और आत्मनिर्भर भारत की ओर और कदम बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज (AatmaNirbhar Bharat Innovate Challenge) लॉन्च किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन की साझेदारी के तहत नीति आयोग ने डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर भारत इनोवेट चैलेंज शुरू किया था जिसके मोबाइल गेम्स एप, सोशल मीडिया और फोटो-वीडियो एडिटिंग एप बनाने का चैलेंज दिया गया था। इस चैलेंज के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का इनाम दिया गया था। इस चैलेंज का मंत्र था 'मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड'।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Republic Day 2021: कोरोना से लड़ने में टेक्नोलॉजी का भारत में कैसे हुआ इस्तेमाल    

    18 अगस्त को स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर चैलेंज

    आत्मनिर्भर भारत एप इनोवेशन चैलेंज के बाद भारत सरकार ने स्वदेशी Microprocessor Challenge लॉन्च किया। स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर चैलेंज के तहत स्मार्ट डिवाइस के लिए हार्डवेयर का निर्माण करना था। यह चैलेंज एप इनोवेशन चैलेंज जैसा ही था जिसमें कोई भी कंपनी या इंजीनियर हिस्सा ले सकते थे। इस चैलेंज के तहत 25 विजेता टीम को कुल एक करोड़ रुपये का इनाम दिया गया। इसके तहत सर्विलांस, ट्रांसपोर्टेशन, इनवायरमेंटल कंडीशन मॉनिटरिंग, स्मार्ट फैन, स्मार्ट लॉक और वॉशिंग मशीन के लिए हार्डवेयर का निर्माण करना था। इस चैलेंज का आयोजन C-DAC, IIT मद्रास और IIT बॉम्बे में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के संचालन में किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें