पॉर्न देखने वाले 20 लाख लोगों का डाटा लीक, वेबसाइट ने कहा- पासवर्ड रीसेट कर लें

यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जो ऑनलाइन पॉर्न देखने आदी हैं तो यह खबर आपके लिए है। एक लोकप्रिय पॉर्न वेबसाइट से लाखों यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक MyFreeCams के करीब 20 लाख यूजर्स का निजी डाटा डार्क वेब पर बिक रहा है।
लीक डाटा में यूजर्स के नाम, यूजर्स नेम, ईमेल, पासवर्ड और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इन डाटा का इस्तेमाल हैकर हैकिंग और यूजर्स को ब्लैकमेल करने के लिए कर सकते हैं। इस डाटा लीक के बारे में Cyber News ने सबसे पहले जानकारी दी है। इस लीक के बारे में वेबसाइट ने भी पुष्टि की है।
बदले में बिट्क्वॉइन की मांग
साइबर न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक MyFreeCams नाम की एक पॉर्न वेबसाइट से करीब 20 लाख यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। लीक जानकारियों को ब्लैक मार्केट में बेचने की खबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन डाटा के बदले बिट्क्वॉइन की मांग हो रही है। 10 हजार यूजर्स के डाटा की कीमत 1,500 डॉलर बिट्क्वॉइन लगाई गई है।
MyFreeCams ने इस लीक की पुष्टि की है और कहा है कि सभी यूजर्स के पासवर्ड रीसेट कर दिए गए हैं। लीक डाटा के सैंपल में यूजरनेम, ईमेल आईडी, MyFreeCams टोकन बैलेंस और पासवर्ड जैसी जानकारियां प्लेन टेक्स्ट में हैं। हैकर्स यूजर्स के टोकन बैलेंस को भी खत्म कर सकते हैं और डाटा का इस्तेमाल हैकिंग के लिए भी कर सकते हैं।
इसके अलावा यह भी संभव है कि आपकी जानकारियों को आपके परिवारवालों और दोस्तों के साथ भी साझा किया जाए। ई-मेल का इस्तेमाल पिशिंग अटैक में हो सकता है। बता दें कि MyFreeCams एक लोकप्रिय पॉर्न वेबसाइट है जिसके मंथली यूजर्स की संख्या करीब 70 मिलियन यानी 7 करोड़ है। तो यदि आप भी इस वेबसाइट के यूजर हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि जितना जल्दी हो सके अपना पासवर्ड रीसेट कर लें।
- Republic Day 2021: कोरोना से लड़ने में टेक्नोलॉजी का भारत में कैसे हुआ इस्तेमाल
- Republic Day 2021: भारत के टॉप-5 सुपर कंप्यूटर जिनका लोहा मानती है दुनिया
- Apple ipad 8th Gen 2020 Review: क्या 30,000 रुपये में यह बेस्ट टैबलेट है?
- आधार, वोटर और पैन कार्ड प्रिंट कराने वाली थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से रहें सावधान, ये है लिस्ट