WhatsApp में फिर से आने वाला है आपका पसंदीदा पुराना फीचर

विस्तार
व्हाट्सएप (Whatsapp) ने अप्रैल की शुरुआत में कोरोना वायरस से जुड़ी फर्जी खबर और डाटा नेटवर्क पर बढ़ते दबाव को ध्यान में रखकर स्टेटस पर वीडियो की समय सीमा को 30 सेकेंड से घटाकर 15 सेकेंड कर दिया था। लेकिन अब कंपनी दोबारा स्टेटस लिमिट को वापस 30 सेकेंड करने वाली है।
इस बात की जानकारी चीनी टेक साइट वेब बीटा इंफो की एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.20.166 पर स्टेटस फीचर को 30 सेकेंड की समय सीमा के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से स्टेटस की लिमिट को नहीं बढ़ाया है।
इसे भी पढ़ें: 2,000 रुपये से कम में ब्लूटूथ नेकबैंड ईयरफोन की तलाश में हैं तो यहां है पूरी लिस्ट
वेब बीटा इंफो के अनुसार, व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.20.166 पर स्टेटस फीचर को पुरानी लिमिट के साथ स्पॉट किया गया है। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स जल्द ही 30 सेकेंड वाले स्टेटस को अपने अकाउंट की वॉल पर लगा सकेंगे। हालांकि, एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को पुरानी समय सीमा वाले स्टेटस फीचर के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
इसे भी पढ़ें: Vodafone के उपभोक्ताओं को लगा झटका, अब इन प्री-पेड प्लांस पर नहीं मिलेगा यह खास ऑफर
आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस से जुड़ी गलत जानकारी और डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते दवाब को रोकने के लिए स्टेटस की समय सीमा को घटाया था। साथ ही कंपनी ने फॉरवर्ड मैसेज में भी बदलाव किया था। इसके अलावा एक और रिपोर्ट सामने आई थी, जिससे जानकारी मिली थी कि व्हाट्सएप ने फर्जी खबर पर रोक लगाने के लिए Check it before you Share it मुहिम की शुरूआत की थी।