Vodafone के उपभोक्ताओं को लगा झटका, अब इन प्री-पेड प्लांस पर नहीं मिलेगा यह खास ऑफर

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने दोबारा अपने ग्राहकों को झटका देते हुए खास डबल डाटा ऑफर को बंद कर दिया है। आपको बता दें कि यह ऑफर पहले 1.5 जीबी डाटा वाले प्री-पेड प्लान पर मिलता था। हालांकि, कंपनी का डबल डाटा ऑफर अब भी 2 जीबी प्रतिदिन डाटा वाले प्लान पर उपलब्ध है। वहीं, यह बदलाव कंपनी की आधिकारिक साइट पर अपडेट हो गया है।

इन प्री-पेड प्लान पर मिलता था डबल डाटा ऑफर
वोडाफोन का डबल डाटा ऑफर 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्री-पेड प्लान पर मिलता था। इस ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को दोनों प्लांस में 1.5 जीबी डाटा के साथ अतिरिक्त 1.5 जीबी डाटा (कुल 3 जीबी डाटा) रोजाना देती थी। वहीं, 399 रुपये वाले प्लान की 56 दिन और 599 रुपये वाले प्लान की 84 दिन की समय सीमा है।

डबल डाटा ऑफर इन सर्किल में था उपलब्ध
वोडाफोन का डबल डाटा ऑफर आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, कोलकाता, मध्य प्रदेश, मुंबई, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और पश्चिम बंगाल के सर्किल में उपलब्ध था। हालांकि, कंपनी ने इस ऑफर को अब आधिकारिक साइट से भी हटा दिया है।
- शाओमी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 हुआ लॉन्च, इन स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट
- जुकरबर्ग ने चीनी इंटरनेट रेग्यूलेशन के प्रति जाहिर की चिंता, कहा- पश्चिमी देश हैं ज्यादा लोकतांत्रिक
- कनाडा में फेसबुक पर लगा लाखों का जुर्माना, निजी डाटा बेचने का है आरोप
- फेसबुक ने व्यवसायों के लिए शुरू की नई सेवा, दुकानें होंगी ऑनलाइन