Airtel का शानदार डाटा प्लान हुआ लॉन्च, मिलेगा 50GB डाटा

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने जियो और वोडाफोन को टक्कर देने के लिए नया ऐड-ऑन प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 251 रुपये है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में सिर्फ 50 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, यह ऐड-ऑन प्लान लॉकडाउन के दौरान घर से काम करने वाले यूजर्स के बहुत काम आएगा। तो आइए जानते हैं एयरटेल के नए ऐड-ऑन प्लान के बारे में विस्तार से...

Airtel का 251 रुपये का ऐड-ऑन प्लान
एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में कुल 50 जीबी डाटा मिलेगा। हालांकि, कंपनी इस पैक में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं देगी। वहीं, यूजर्स इस पैक को मौजूदा प्लान के साथ रिचार्ज करा सकते हैं।
नोट: अगली स्लाइड मिलेगी एयरटेल के अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी

एयरटेल का 298 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
- Vodafone के उपभोक्ताओं को लगा झटका, अब इन प्री-पेड प्लांस पर नहीं मिलेगा यह खास ऑफर
- शाओमी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 हुआ लॉन्च, इन स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट
- जुकरबर्ग ने चीनी इंटरनेट रेग्यूलेशन के प्रति जाहिर की चिंता, कहा- पश्चिमी देश हैं ज्यादा लोकतांत्रिक
- कनाडा में फेसबुक पर लगा लाखों का जुर्माना, निजी डाटा बेचने का है आरोप