रिपोर्ट से हुआ खुलासा, WhatsApp डार्क मोड जल्द होगा लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Jan 2020 12:46 PM IST
Report Revails Whatsapp soon launch most awaited dark mode feature
Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) लंबे समय से चर्चा में बने डार्क मोड (Dark Mode) को लॉन्च करने की तैयारी है। इससे पहले व्हाट्सएप के इस मोड को लेकर कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी, जिनमें लॉन्चिंग की जानकारी मिली थी। लेकिन हाल ही में वेबबीटा इंफो की रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि यह मोड टेस्टिंग के आखिरी चरण में है। तो ऐसे में माना जा सकता है कि एंड्रॉयड और आईओएस के यूजर्स को आने वाले दिनों में इस मोड का सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि फेसबुक ने इससे पहले मैसेंजर और इंस्टाग्राम के यूजर्स को डार्क मोड का सपोर्ट दिया था। हालांकि, व्हाट्सएप ने अब तक इस मोड की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डार्क मोड पर काम कर रहा है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस फीचर को जून या जुलाई तक सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। वहीं, इससे पहले मैसेंजिंग एप ने यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स लॉन्च किए थे।

    व्हाट्सएप डार्क मोड के अलावा लो डाटा मोड और डिलीट मैसेज फीचर पर काम कर रहा है। लो डाटा मोड की बात करें तो कंपनी इस फीचर को आईओएस यूजर्स के लिए पेश करेगी। वहीं, यूजर्स इस फीचर के जरिए डाटा की खपत को कम कर सकेंगे। इससे पहले यह फीचर व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए उपलब्ध किया गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही आप इस मोड को ऑन करेंगे, तो यह फीचर ऑटो डाउनलोडिंग सेटिंग ऑन होने के बाद भी अपने आप फोटो और वीडियो को डाउनलोड होने से रोक देगा। इसके अलावा आप ऑटो डाउनलोड वॉइस मैसेज को डाउनलोड होने से भी रोक सकेंगे। वहीं, इससे डाटा की खपत काफी हद तक कम हो जाएगी।

    व्हाट्सएप जल्द ही अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डिलीट मैसेज फीचर लेकर आने वाला है। यूजर्स इस फीचर के जरिए टाइमिंग सेट कर मैसेज डिलीट कर सकेंगे। फिलहाल, इस फीचर को अब तक टेस्टिंग फेज में रखा गया है। वहीं, इस फीचर के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें