अब खुद ही स्विच ऑन और ऑफ कर सकेंगे ATM कार्ड, RBI ने बैंकों को दिया आदेश

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 17 Jan 2020 02:10 PM IST
RBI New guidelines for debit and credit card to improve convenience and security
RBI New guidelines - फोटो : amar ujala

    आए दिन हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं से सबक लेते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम कार्डी की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा एलान किया है। आमतौर पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ फ्रॉड होने पर लोग बैंक को फोन करते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आरबीआई के नए आदेश के मुताबिक अब आप खुद ही अपने क्रेडिट, डेबिट या एटीएम कार्ड को बंद और चालू कर सकेंगे।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    फिलहाल आप अपने एटीएम को खुद ही ब्लॉक नहीं कर सकते। इसके लिए आपको बैंक के कस्टमर केयर में कॉल करना पड़ता है। वहीं अब नई सुविधा के तहत आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्विच ऑन और स्विच ऑफ कर सकेंगे। ऐसे मे आपकों बैंक के कस्टमर केयर में कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    RBI
    RBI

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने तमाम बैंकों और कार्ड जारी करने वाली कंपनियों के कहा है कि वे अपने ग्राहकों को उनके डेबिट या क्रेडिट कार्ड में बंद और चालू करने का फीचर दें। क्रेडिट या डेबिट कार्ड को बंद या चालू करने का विकल्प इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम मशीन या फिर मोबाइल एप के जरिए मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें