अमेजन ग्रेट इंडियन सेल इस दिन होगी शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Jan 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Amazon Great Indian Sale 2020 big discount and offers on smartphones know all about it
amazon great indian sale - फोटो : amazon

    अमेजन ने नए साल की शुरुआत में ग्रेट इंडियन सेल की घोषणा की है। यह सेल 19 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक चलेगी। ग्राहकों को अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। वहीं, कंपनी ने इस सेल को लेकर आधिकारिक साइट पर टीजर भी जारी कर दिया है। आज हम आपको कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जिनको खरीदने पर बंपर कैशबैक और ऑफर्स मिलेंगे।

    ग्राहक एमआई ए3 को अमेजन की सेल के दौरान सिर्फ 11,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा सेल में पोको एफ1 14,999 रुपये और रेडमी वाय3 7,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने दोनों डिवाइसेज को बाजार में 24,999 और 11,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा था।

    विज्ञापन

    अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में सैमसंग के शानदार डिवाइस गैलेक्सी एम40 13,999 रुपये और गैलेक्सी एम20 8,499 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इन दोनों डिवाइसेज पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स भी देगी। वहीं, दूसरी तरफ वीवो, नोकिया और रियलमी के स्मार्टफोन भी इस सेल में मिनिमम प्राइस टैग के साथ लिस्ट होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अन्य स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ऑनर 20 आई, ओप्पो ए5 2020, कूलपैड कूल 5, हुवावे पी30 लाइट समेत पैनासोनिक इल्यूगा रे 810 पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस सेल में नो कॉस्ट ईएमआई जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। हालांकि, अमेजन ने अब तक इस सेल को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें