जियो का नया सरप्राइज कैशबैक ऑफर, 399 के रिचार्ज पर 3300 रुपए का कैशबैक

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Tue, 26 Dec 2017 03:16 PM IST
Reliance Jio Surprise Cashback Offer: 3300 Rupees Cashback on 399 and Above Recharges
Jio

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को नए साल का तोहफा देते हुए 'सरप्राइज कैशबैक ऑफर' की घोषणा की है। जियो का यह ऑफर 26 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2018 तक चलेगा। ऑफर के तहत ग्राहकों को 399 रुपए या उससे ज्यादा के रिचार्ज पर 3300 रुपए तक का कैशबैक दिया जाएगा।

    पढ़ें: Vodafone लाया सबसे सस्ता प्लान, 200 रु. से कम में 28GB डाटा

    कैशबैक सिर्फ 15 जनवरी से पहले किए गए रिचार्ज पर मिलेगा। जियो की वेबसाइट के मुताबिक, सरप्राइज कैशबैक ऑफर के तहत MyJio ऐप में 400 रुपए का कैशबैक बाउचर, डिजिटल वॉलेट में 300 रुपए का इंसटेंट कैशबैक और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए 2600 रुपए तक का डिस्काउंट वाउचर मिलेगा। ऑफर के नियम व शर्तें नवंबर में आए जियो के ट्रिपल कैशबैक ऑफर की तरह ही रखे गए हैं।

    कंपनी ने 10 नवंबर को 2599 रुपये की कैशबैक पेशकश शुरू की थी जो 25 नवंबर तक थी। हालांकि कंपनी ने इस बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दिया था। इसके अलावा जियो ने हाल ही में 199 रुपए व 299 रुपए मूल्य के दो विशेष प्लान भी अपने प्राइम ग्राहकों के लिए पेश किए हैं।

    और पढ़ें...