Jio की साइट हुई अपडेट, अब करा सकते हैं 199 रु. का रिचार्ज, मिलेगा 33GB डाटा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Dec 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Happy New offers 1.2GB Data daily at Rs 199 and 2GB data at Rs 299
Jio Plan

    रिलायंस जियो ने नए साल के मौके पर दो नए धमाके किए हैं जिनसे अन्य टेलीकॉम कंपनियों की राह फिर से मुश्किल हो सकती है। कंपनी ने नए साल के अवसर पर हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 199 रुपये और 299 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं जिनमें रोज 2 जीबी तक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। तो आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

    जियो का 199 रुपये वाला प्लान

    JIO
    JIO

    सबसे पहले 199 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.2 जीबी डाटा मिलेगा। यानी कुल 33.6 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जियो ऐप के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

    विज्ञापन

    जियो का 299 रुपये वाला प्लान

    Jio
    Jio

    इस प्लान के तहत रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेज और ऐप के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। यानी सिर्फ 299 रुपये में आपको 56 जीबी डाटा मिलेगा। बताते चलें की जियो की वेबसाइट अपडेट हो गई है और अब आप इन दोनों प्लान को ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें