जियो ने चुपके से लॉन्च किया 91GB डाटा वाला प्लान, 309 वाला प्लान भी आया वापस

रिलायंस जियो ने दिवाली पर पुराने प्लान को महंगा करने और नए प्लान पेश करने के बाद चुपके से एक और नया प्लान लॉन्च किया है।
जियो ने 499 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें ग्राहकों को 91 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 91 दिनों की होगी। इससे पहले कंपनी ने 459 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया था जिसमें 84 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
जियो के इस 499 रुपये प्लान की जानकारी अभी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं दी गई है और ना ही कंपनी ने इसका आधिकारिक ऐलान किया है। 499 रुपये वाला प्लान माय जियो ऐप में देखा जा सकता है। ऐप में दी गई जानकारी के मुताबिक इस प्लान के तहत 91 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः iPhone X की बजाय iPhone 8 खरीदना है फायदे का सौदा, ये हैं 7 कारण
इसके अलावा कंपनी ने 309 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। 309 रुपये के रिचार्ज पर अब 49 दिनों की वैधता के साथ 49 जीबी डाटा मिलेगा। इससे पहले इस प्लान में प्राइम मेंबर को 56 दिनों के लिए 56 जीबी डाटा मिलता था। बता दें कि दिवाली के अपडेट हुए प्लान में से 309 रुपये वाले प्लान को हटा दिया गया था।

बता दें कि जियो ने हाल ही में 399 रुपये वाले अपने सबसे लोकप्रिय प्लान की वैधता 84 दिनों की जगह 70 दिनों की कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने 19 रुपये, 49 रुपये और 96 रुपये वाले प्लान को हमेशा के लिए बंद कर दिया है।