iPhone X की बजाय iPhone 8 खरीदना है फायदे का सौदा, ये हैं 7 कारण

आईफोन 8 से काफी महंगा है iPhone X
आईफोन iPhone 8 की शुरुआती कीमत जहां 64,000 रुपये है, वहीं iPhone X की शुरुआती कीमत 89,000 रुपये है। ऐसे में आईफोन 8 खरीदने पर आपके 25,000 रुपये बच जाएंगे।

आईफोन X खरीदना है मुश्किल
आईफोन 8 बाजार में मिलने लगा है जबकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone X का प्रोडक्शन अभी शुरू ही नहीं हुआ है। iPhone X की डिमांड ज्यादा है, जबकि सप्लाई कम है।

iPhone 7 या iPhone 7 Plus के कवर आईफोन 8 में फिट हो जाएंगे
iPhone X ना खरीदने का यह भी एक कारण है, क्योंकि iPhone 7 और iPhone 7 Plus के कवर आसानी से आईफोन 8 में फिट हो जाएंगे, जबकि iPhone X के लिए आपको अलग से कवर लेना होगा