7,000 रुपये से कम कीमत वाले इस 4जी फोन में है 13MP का कैमरा, 4000mAh की बैटरी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Karbonn Titanium Jumbo launched With 8MP Selfie Camera and 4000mAh battery
Karbonn Titanium Jumbo

    अगर आप भी किसी सस्ते फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन ने टाइटेनियम सीरीज के तहत नया फोन Titanium Jumbo लॉन्च किया है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसकी कीमत 7,000 रुपये से कम है और इसमें आपको 4000mAh की बैटरी के साथ दमदार कैमरा भी मिलता है।

    कार्बन टाइटेनियम जॉम्बो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Karbonn Titanium Jumbo
    Karbonn Titanium Jumbo

    इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, 4जी, 3जी और जीपीएस है। इस फोन की कीमत 6,490 रुपये है। फोन की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें