Idea ने एयरटेल के जवाब में पेश किया 30 जीबी डाटा वाला प्लान

Idea सेल्यूलर ने भारती एयरटेल को काउंटर करने के लिए नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 399 रुपये है।
आइडिया के इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है, हालांकि इस प्लान में एक दिक्कत यह है कि यह सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है।
आइडिया के 399 रुपये वाले प्लान की खासियत
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान के मुकाबले तीन गुना डाटा मिल रहा है। याद दिला दें कि एयरटेल के प्लान में 10 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा आइडिया के इस प्लान में रोमिंग में इनकमिंग फ्री होगी, लेकिन आउटगोइंग के लिए चार्ज लगेगा।
ये भी पढ़ेंः सैमसंग ने इस प्लेन के 200 पैसेंजर्स को फ्री में दिया गैलेक्सी नोट 8
वहीं प्लान में रोज 100 SMS मिलेगा। इस ऑफर के तहत आपको आइडिया की वेबसाइट पर जाकर नए सिम के लिए अप्लाई करना होगा, उसके बाद कंपनी का एक्जिक्यूटिव आपके घर सिम लेकर पहुंच जाएगा।