रिलायंस जियो का नया धमाका, 399 रुपये में 3 महीने अनलिमिटेड मजा, बदले कई प्लान

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jul 2017 11:28 AM IST
Reliance jio Launched new prepaid and postpaid plans
Reliance Jio

    रिलायंस जियो ने जियो धन धना धन ऑफर खत्म होने से पहले ही नया धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया है। कंपनी पोस्टपेड और प्री-पेड यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लान पेश किया है, हालांकि इस ऑफर का नाम भी धन धना धन ही है। जियो के इस नए ऑफर का फायदा उठाने के लिए प्राइम मेंबरशिप का होना जरूरी है।

    क्या है रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला प्लान ?

    JIO
    JIO

    सबसे पहले बता दें कि इस प्लान का फायदा केवल जियो प्राइम मेंबर ही उठा सकते हैं। इस प्लान के तहत 399 रुपये में 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग फ्री और फ्री मैसेज की सुविधा मिलेगी। बता दें कि कंपनी ने पहले ही कहा था कि वह प्राइम मेंबर के लिए नए-नए और सस्ते प्लान समय-समय पर पेश करेगी।

    बदल गए जियो के 309 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के प्लान प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान

    Jio
    Jio

    बता दें कि रिलायंस जियो के पास 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के प्लान हैं जिनमें से कंपनी ने 309 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के पोस्टपेड और प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है।

    ये हैं प्री-पेड प्लान

    309 रुपये का प्लान इस प्लान में पहले जहां 28 दिनों के लिए 28 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब इस प्लान में 56 जीबी डाटा मिल रहा है।

    349 रुपये वाले में 56 दिनों की वैधता के साथ 20 जीबी 4 जी डाटा मिलेगा। इस प्लान में डाटा यूज की सीमा नहीं होगी।

    509 रुपये वाले प्लान में पहले जहां 56 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब इस प्लान में 112 जीबी डाटा 56 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा। इस्तेमाल के लिए 2 जीबी 4जी डाटा रोज मिलेगा।

    999 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों की वैधता के साथ 4जी स्पीड में 90 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज डाटा यूज की सीमा नहीं होगी।

    1,999 रुपये वाले प्लान में 120 दिनों की वैधता के साथ 4जी स्पीड में 155 जीबी डाटा मिलेगा। रोज डाटा यूज की सीमा नहीं होगी।

    4,999 रुपये वाले प्लान में 210 दिनों की वैधता के साथ 4जी स्पीड में 380 जीबी डाटा मिलेगा। रोज डाटा यूज की सीमा नहीं होगी।

    9,999 रुपये वाले प्लान में 390 दिनों की वैधता के साथ 780 जीबी डेटा मिलेगा। रोज डाटा यूज की सीमा नहीं होगी।

    ये हैं जियो के नए पोस्टपेड प्लान

    Jio
    Jio

    309 रुपये वाले प्लान में 2 महीने की वैधता के साथ 4जी स्पीड में 60 जीबी डाटा मिलेगा।

    349 रुपये वाले प्लान में 2 महीने की वैधता के साथ 20 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी।

    399 रुपये वाले प्लान में 3 महीने की वैधता के साथ 4जी स्पीड में 90 जीबी डाटा मिलेगा।

    509 रुपये वाले प्लान में 2 महीने की वैधता के साथ 4जी स्पीड में रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा यानी कुल 120 जीबी डाटा मिलेगा।

    999 रुपये वाले प्लान में 2 महीने की वैधता के साथ 4जी स्पीड में 90 जीबी डाटा मिलेगा। रोज डाटा यूज की कोई सीमा नहीं होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें