शाओमी रेडमी 4 खरीदने का इससे शानदार मौका नहीं मिलेगा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jul 2017 09:38 AM IST
Xiaomi Redmi 4 goes sale today via amazon and mi.com
Redmi 4

    शाओमी का चर्चित फोन रेडमी 4 आज शाओमी की सेल आज वेबसाइट mi.com पर दोपहर 12 बजे से होगी। इसके अलावा इस फोन की बिक्री अमेजॉन पर भी सोमवार से हो रही है। हालांकि अमेजॉन पर इस फोन की सेल सिर्फ अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए ही है। इस सेल में रेडमी 4 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की बिक्री होगी।

    शाओमी रेडमी 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Xiaomi Redmi 4
    Xiaomi Redmi 4

    इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है।

    इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है। इसके अलावा 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये/10,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें