जियो के धन धना धन प्लान को टक्कर देंगे ये 5 प्लान

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 01 May 2017 02:54 PM IST
five cellular plans to tackle JIO dhan dhana dhan offer

    टेलीकॉम सेक्टर में जियो के कदम रखने के बाद से ही एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया समेत सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों में खलबली मची हुई है। जियो के फ्री कॉल और डाटा प्लान को टक्कर देने के लिए सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने कई लुभावने ऑफर लॉन्च किए। जियो के धन धना धन ऑफर के आने के बाद से अन्य ऑपरेटरों ने मानो ऑफर्स की बाढ़ ला दी हो। हर ऑपरेटर नए-नए ऑफर लॉन्च कर रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही ऑफर्स के बारे में जिन्हें टेलीकॉम ऑपरेटरों ने जियो से मुकाबला करने के लिए लॉन्च किया।

    जियो के धन धना धन प्लान को टक्कर देंगे ये 5 प्लान

    एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान

    जियो के धन धना धन ऑफर के आने के अगले दिन ही टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल ने अपने दो प्लान को बाजार में पेश किया। एयरटेल ने 244 रुपये और 399 रुपये का दो प्लान लॉन्च किया। एयरटेल ऐसा जियो के जवाब में ऐसा कोई प्लान लॉन्च करेगा ये एक बेहद ही बड़ा कदम था। 399 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल और रोज 1जीबी 4जी डाटा यूजर को 70 दिनों के लिए मिलता है। हालांकि बाद में एयरटेल ने इस प्लान की अवधि को घटाकर 56 दिन कर दिया।

    जियो के धन धना धन प्लान को टक्कर देंगे ये 5 प्लान

    बीएसएनएल का 333 रुपये का प्लान

    फ्री सेवा की इस लड़ाई में बीएसएनएल की एंट्री देर से हुई, लेकिन कंपनी ने एक धमाकेदार एंट्री की। बीएसएनएल के ट्रीपल ऐस 333 रुपये वाले प्लान में यूजर को रोज 3जीबी डाटा 90 दिनों तक मिलता है। इसके साथ ही सरकारी ऑपरेटर बीएसएनएल कुल 270 जीबी डाटा तीन महीनों के लिए अपने यूजर को प्रोवाइड करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें