ये है दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन, फीचर्स हैं कमाल के

एक ओर जहां लोगों को 6 इंच से कम स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पसंद नहीं आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फीचर फोन और छोटे फोन का क्रेज भी बाजार में देखने को मिल रहा है। इस बीच एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन है।
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया srtphone, कीमत 12,999 रुपये
आखिर कैस है दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन और इसमें क्या हैं फीचर्स ?

ऑनलाइन शॉपिंग साइट किकस्टार्टर पर Unihertz कंपनी का एक स्मार्टफोन बिक रहा है जिसका नाम जेली Jelly है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 2.45 इंच की है जिसका रिजॉल्यूशन 240 x 432 पिक्सल है। फोन की लॉन्चिंग अमेरिका में व्हाइट, स्काई ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में हुई है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जबकि प्रो में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज दी गई है।
बड़ी बात ये है कि यह फोन एंड्रॉयड नूगट पर चलता है और इसमें गूगल प्ले प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा। फोन में 950 एमएएच की बैटरी और 4जी एलटीई सपोर्ट है। फोन की कीमत 9 डॉलर यानी करीब 3,800 रुपये है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।