छोटे बिजनेस के लिए Jio ने लॉन्च किए नए फाइबर प्लान, शुरूआती कीमत 901 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Mar 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio introduces new fiber broadband plans for small medium businesses Called Jiobussiness
JioBusiness - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए नए फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए हैं। जियो का दावा है कि उसका यह नया प्लान मौजूदा बाजार के मुकाबले बेहद सस्ता है। कंपनी ने इसे जियोबिजनेस (JioBusiness) नाम दिया है और जियोबिजनेस नाम से जियो की वेबसाइट पर एक पेज भी लाइव हो गया है।

    जियोबिजनेस के तहत मिलने वाली सुविधाएं

    जियो ने जियोबिजनेस के तहत लोगों को तीन सुविधाएं मिलेंगी जिनमें पहला इंटरप्राइज ग्रेड फाइबर कनेक्टिविटी है, दूसरा डिजिटल सॉल्यूशन है औरत तीसरा डिवाइस इनेबल डिजिटल सॉल्यूशन है। कंपनी का दावा है कि जियोबिजनेस के जरिए छोटे व्यवसायों को इंटिग्रेटेड सेवाएं मिलेंगी जिनमें वॉयस, डाटा, डिजिटल सॉल्यूशन एंड डिवाइस शामिल हैं।

    विज्ञापन

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि फिलहाल माइक्रो और छोटे व्यवसायों को कनेक्टिविटी, ऑटोमेशन टूल और प्रोडक्टिविटी के लिए हर महीने करीब 15,000 से 20,000 रुपये खर्च करने पते हैं, लेकिन जियोबिजनेस के कंपनियों का खर्च 10 गुना कम हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियोबिजनेस की मुख्य बातें

    • बेहतर कस्टमर सेवा और बेहतर इंगेजमेंट
    • बिजनेस को ऑनलाइन लाना और रेवेन्यू बढ़ाना
    • 24 घंटे ऑपरेशन: कर्मचारियों, कस्टमर और बिजनेस को 24 घंटे, सातों दिन किसी भी जगह से मैनेज करना
    • बिजनेस के लिए डिजिटल सॉल्यूशन प्रदान करना

    जियोबिजनेस के टैरिफ प्लान

    जियोबिजनेस के ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआती कीमत 901 रुपये है. इसमें आपको हर महीने 3300 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी स्पीड 100एमबीपीएस होगी। पहली बार इंस्टॉलेशन के लिए 1,000 रुपये और सिक्योरिटी के लिए 500 रुपये देने होंगे जो कि रिफंडेबल है। दूसरे प्लान कीमत 1,201 रुपये और तीसरे की कीमत 2,001 रुपये है। सभी प्लान की पूरी जानकारी आप https://www.jio.com/business/ पर जाकर ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें