Hindware ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल और Wi-Fi सपोर्ट वाला कूलर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Mar 2021 04:34 PM IST
Hindware launches IoT enabled air coolers and i fold Air Cooler in India
Hindware i Fold Cooler - फोटो : amarujala

    हिंदवेयर (Hindware) ने भारतीय बाजार में देश का पहला फोल्डेबल एयर कूलर ‘i-Fold’ लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने दो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) इनेबल एयर कूलर भी पेश किए हैं। दोनों कूलर को अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और हिंदवेयर की वेबसाइट www.evok.in से खरीदा जा सकता है।

    i-Fold कूलर को खासतौर पर ऐसे घरों के लिए डिजाइन किया गया है जहां जगह की कमी है। इस कूलर को महज पांच मिनट में फोल्ड करके ओपन किया जा सकता है। i-Fold में पावरफुल मोटर भी दिया गया है। इसमें डस्ट फिल्टर भी है। इसके अलावा इस कूलर की डिजाइन भी फैशनेबल है। i-Fold की कीम 19,990 रुपये है।

    अब दोनों IoT इनेबल कूलर की बात करें तो इस सीरीज के तहक दो कूलर लॉन्च हुए हैं जिनमें Spectra i-Pro 36L और Acura i-Pro 70L शामिल हैं। इन दोनों कूलर में अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है यानी आप बोलकर भी इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं। अलेक्सा के अलावा इन्हें कंपनी के एप से भी कनेक्ट किया जा सकेगा।

    एप के जरिए कूलर को ऑन और ऑफ किया जा सकेगा। इसके अलावा एप से कूलर की स्पीड, टाइमर, कूलिंग मोड और स्विंग को कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके अलावा दोनों कूलर में गेस्चर कंट्रोल भी दिया गया है। दोनों एयर कूलर में जियो फेंस टेक्नोलॉजी दी गई है। इनमें से Spectra i-Pro 36L की कीमत 15,990 रुपये और Acura i-Pro 70L की कीमत 17,490 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें