जियो फाइबर प्रीव्यू ऑफर में 3 महीने तक 100Mbps के साथ 100GB डाटा फ्री

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 May 2017 10:38 AM IST
Reliance jio fiber preview offer with 100gb data 100mbps speed 90 days free says reports
reliance jio

    रिलायंस जियो एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। वैसे इस धमाल के बारे में पहले से ही खबर थी कि जियो ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने वाला है और इसकी टेस्टिंग भी हो रही है। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जियो सिम की तरह ही जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस प्रीव्यू ऑफर के साथ लॉन्च होगी। इसके तहत सस्ते दर पर ग्राहकों को हाई-स्पीड 4जी इंटरनेट दिया जाएगा।

    क्या है ये नया ऑफर ?

    Jio
    Jio

    रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस प्रीव्यू ऑफर के साथ लॉन्च होगी। इस प्रीव्यू ऑफर के तहत ग्राहकों को तीन महीने तक हर महीने 100GB 4जी इंटरेनट मिलेगा और इसकी स्पीड 100एमबीपीएस की होगी। यानी 1जीबी की फिल्म 10 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी। वहीं 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 1एमबीपीएस रह जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो आपको फिर से अनलिमिटेड इंटरनेट का मजा मिलने वाला है।

    इंस्टॉलेशन के लिए ग्राहकों को देने होंगे इतने पैसे

    जियो ब्रॉडबैंड
    जियो ब्रॉडबैंड

    यह सर्विस पूरी तरह से फ्री नहीं है। इसके लिए कुछ रिफंडेबल राशि भी आपको जमा करना होगा, हालांकि 90 दिनों तक यह फ्री होगा। वहीं कनेक्शन लेने पर इंस्टॉलेशन चार्ज के रूप में ग्राहकों से 4,500 रुपये लिए जाएंगे जो कि कनेक्शन कटवाने पर वापस कर दिए जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें