शाओमी रेडमी नोट 4 की आज फ्लिपकार्ट पर होगी सेल

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi redmi note 4 again goes to sale on flipkart
Redmi note 4

    चाइनीज कंपनी शाओमी का रेडमी नोट 4 आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की फ्लैश सेल आज यानी बुधवार को फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे से होगी। बता दें कि इससे पहले भी इस फोन की कई फ्लैश सेल हो चुकी है, लेकिन काफी डिमांड होने के कारण यह फोन कम ही लोग खरीद पाते हैं।

    शाओमी रेडमी नोट 4 में क्या है खास?

    रेडमी नोट 4
    रेडमी नोट 4 - फोटो : bgr

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 4100 एमएएच की बैटरी, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ग्राफिक्स के लिएओ एड्रेनो 506, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें