4,199 रुपये में खरीदें यह 4G एंड्रॉयड नूगट स्मार्टफोन
विज्ञापन

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा 4ए को लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को फ्लिपकार्ट से 4,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- HTC यू प्ले की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती
इंटेक्स एक्वा 4ए की स्पेसिफिकेशन
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0 का होना है। इसमें 4 इंच की WVGA डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर एससी9832 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी और 1750 एमएएच की बैटरी है। वहीं फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
फोन का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4 जी VoLTE सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी, जीपीएस/ए-जीपीएस, जीपीआरएस/एज और ग्लोनास दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन