ग्रामीण भारत का नंबर-1 नेटवर्क बना रिलायंस जियो, ग्राहकों की संख्या 16.63 करोड़ के पार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Sep 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio becomes number 1 network of rural India, number of subscribers crosses 16.63 crore
JIO - फोटो : amar ujala

    शहरों के बाद अब गांवों में भी रिलायंस जियो ने अपनी पैठ बना ली है। ट्राई द्वारा गुरूवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जून माह में रिलायंस जियो ने वोडाफोन-आइडिया को पछाड़कर, ग्रामीण भारत में नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है। ग्रामीण क्षेत्रों में जियो का उपभोक्ता आधार 16 करोड़ 63 लाख से अधिक जा पहुंचा।

    जून में रिलायंस जियो ने ग्रामीण क्षेत्रों में 24 लाख 45 हजार से अधिक ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े। वहीं वोडा-आइडिया ने समान अवधि में करीब 24 लाख और एयलटेल ने 20 लाख 68 हजार ग्रामीण ग्राहकों से हाथ धोया। जून के अंत ग्रामीण भारत में वोडा-आइडिया से 16 करोड़ 60 लाख और एयरटेल से करीब 15 करोड़ 10 लाख ग्राहक जुड़े थे।

    विज्ञापन

    जून अंत तक 39 करोड़ 72 लाख से अधिक ग्राहक जियो नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे। मई माह के मुकाबले जून में रिलायंस जियो ने करीब 45 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा। केवल रिलायंस जियो इस अवधि में नए उपभोक्ता जोड़ पाई, अन्य कंपनियों ने भारी मात्रा में ग्राहकों को खोया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: IPL 2020: 43 इंच के पांच स्मार्ट टीवी, कीमतें 25,000 रुपये से कम

    वोडा आइडिया ने जून में सबसे अधिक 48.21 लाख ग्राहक गंवा दिए। 17.44 लाख उपभोक्ता खोकर सरकारी कंपनी बीएसएनएल दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर एयरटेल रही। समान अवधि यानी जून में 11 लाख 28 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने एयरटेल का नेटवर्क छोड़ दिया। कुल ग्राहक संख्या के मामले में रिलायंस जियो के बाद एयरटेल 31.66 करोड़ के साथ दूसरे और 30.51 करोड़ ग्राहकों के साथ वोडा-आइडिया तीसरे नंबर पर रही। विशेषज्ञ दूरसंचार क्षेत्र में अभी और भी उठापटक की आशंका जता रहे हैं।

    रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लस प्लान, दिग्गज कंपनियों वोडा-आइडिया और एयरटेल के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। जियो ने हाल ही में नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए पोस्टपेड प्लान्स के दम पर रिलायंस जियो प्रीपेड के बाद अब पोस्टपेड सेगमेंट में भी सेंध लगाएगा। रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43 वीं आम बैठक में अगले तीन वर्षों में जियो के ग्राहक पचास करोड़ करने का लक्ष्य रखा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें