IPL 2020: 43 इंच के पांच स्मार्ट टीवी, कीमतें 25,000 रुपये से कम

IPL 2020 की शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो कई लोग मोबाइल पर ही आईपीएल का आनंद ले रहे हैं लेकिन किसी भी क्रिकेट मैच का वास्तविक मजा टीवी पर ही आता है। आईपीएल की शुरुआत से पहले ही आप में से कई लोगों ने टीवी खरीद लिए होंगे, लेकिन यदि आप अभी भी 25,000 रुपये तक की कीमत में 43 इंच के टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए 25,000 रुपये तक की रेंज में बेस्ट 43 इंच टीवी के बारे में जानते हैं...

Shinco-
Shinco के SO43AS में A+ ग्रेड के पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। इस टीवी में क्वांटम लूमिनिट टेक्नोलॉजी है जो 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। इस टीवी में क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस टीवी में आप Disney+Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot, Sun NXT, Jio Cinema, Eros Now, Hungama Play, Alt Balaji जैसे एप्स का इस्तेमाल कर सकते है। यह एक स्मार्ट टीवी है। इसकी कीमत 18,199 रुपये है।

Thomson TV-
थॉमसॉन ने हाल ही में 4के स्मार्ट टीवी की नई रेंज Oath Pro पेश की है। इसमें 43 इंच वाले टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया है और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट है। आपके पास मनचाहे एप को डाउनलोड करने की सुविधा होगी। वहीं Netflix, YouTube और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे। इस टीवी में वॉयस कमांड के जरिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। थॉमसन के इस टीवी की कीमत 24,999 रुपये है।