Samsung S20 FE: Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 120Hz की डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Sep 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Samsung s20 fe launched in india Samsung Galaxy S20 FE Launched With 120Hz Display and Triple Rear Cameras
Samsung s20 - फोटो : amarujala

    एक लंबे इंतजार के बाद Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन आखिरकार लॉन्च हो गया है। इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन नाम दिया गया है। इसकी डिजाइन गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी एस20 सीरीज जैसी है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE कोई कई कलर वेरियंट में पेश किया गया है। गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन की डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन 4जी और 5जी दोनों वेरियंट में मिलेगा।

    गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन की शुरुआती कीमत $699 यानी करीब 51,400 रुपये है। यह कीमत 5जी मॉडल की है। वहीं 4जी मॉडल की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह फोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। यह फोन छह कलर में मिलेगा जिनमें क्लाउड रेड, क्लाउड ऑरेंज, क्लाउड लावेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट कलर वेरियंट शामिल हैं। फोन की बिक्री दो अक्तूबर से चुनिंदा बाजारों में होंगी, हालांकि भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है

    विज्ञापन

    फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन के 4जी वेरियंट में Exynos 990 और 5जी वेरियंट में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    सैमसंग के इस फोन में 5G के अलावा 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें AKG का स्पीकर है। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है और इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 15W का फास्य चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में वायरलेस पावर शेयरिंग का भी फीचर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें