Reliance Jio: जियो का वैलेंटाइन डे ऑफर, स्पेशल प्रीपेड में मिलेंगे कई फायदे और एडिशनल डाटा, देखें सभी डिटेल्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 13 Feb 2023 08:06 PM IST
सार

Jio Valentine Day Special Prepaid Offers: कंपनी की ओर से जारी किए गए ऑफर के तहत ग्राहक 14 फरवरी तक वेलेंटाइन डे स्पेशल ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। इन स्पेशल प्रीपेड रिचार्ज को MyJio एप की मदद से किया जा सकता है।

विज्ञापन
Reliance Jio Announce Valentine Day Special Prepaid Offers with free data
Reliance Jio - फोटो : iStock

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने विशेष रूप से वेलेंटाइन डे सप्ताह के मौके पर कई स्पेशल प्रीपेड रिचार्ज ऑफर की घोषणा की है। स्पेशल प्रीपेड रिचार्ज के तहत ग्राहकों को एडिशनल डाटा, फ्लाइट बुकिंग और फ्री कूपन्स जैसे फायदे मिलने वाले हैं। वेलेंटाइन डे स्पेशल प्रीपेड ऑफर के तहत, ग्राहक 14 फरवरी तक रिचार्ज कराकर स्पेशल ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि ये ऑफर केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं और जियो ने समाप्ति तिथि की फिलहाल घोषणा नहीं की है। इन स्पेशल प्रीपेड रिचार्ज को MyJio एप की मदद से किया जा सकता है।

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स का एलान किया है। दिलचस्प बात यह है कि टेलीकॉम कंपनी ने ऑफर्स का लाभ उठाने की अंतिम तारीख अभी तय नहीं की है। यानी यूजर्स 14 फरवरी के बाद (ऑफर्स बंद होने से पहले तक) भी इसका फायदा ले सकेंगे। रिलायंस जियो ग्राहकों से वेलेंटाइन डे का लाभ 349 रुपये, 899 रुपये और 2999 रुपये के रिचार्ज प्लान पर उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    कंपनी की घोषणा के अनुसार, सभी रजिस्टर्ड जियो ग्राहक जो 10 फरवरी या उसके बाद अपना रिचार्ज पूरा करते हैं, उन्हें वेलेंटाइन डे स्पेशल प्रीपेड रिचार्ज के तहत कुछ अतिरिक्त लाभ दिए जाएंगे। यूजर्स को कुल चार प्रकार से लाभ मिलेगा। MyJio एप की मदद से 349 रुपये, 899 रुपये और 2999 रुपये से रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 12 जीबी 4 जी डाटा का लाभ मिलेगा, जिसे वे 30 दिन में कभी भी रिडीम कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ ही यूजर्स को Ixigo ऑफर्स के तहत फ्लाइट बुकिंग पर 750 रुपये की छूट मिलेगी। स्पेशल प्रीपेड रिचार्ज के तहत, यूजर्स को 799 रुपये की खरीद पर एक फर्न्स और पेटल्स पर 150 रुपये की छूट और मैकडॉनल्ड्स बर्गर में कम से कम 199 रुपये के ऑर्डर पर 05 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें