Android Malware App: 203 मोबाइल एप में मिला खतरनाक वायरस, एक झटके में खत्म कर देंगे पूरी कमाई
Malware App: रिपोर्ट के अनुसार, यह एप खतरनाक मैलवेयर वायरस वाले है और स्मार्टफोन की पर्सनल जानकारियां चुरा रहे हैं। यह एप आपकी बैंकिंग डिटेल्स में भी सेंध लगा रहे हैं।

विस्तार
यदि आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं हैं। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी और थाईलैंड के डिजिटल अर्थव्यवस्था और समाज मंत्रालय को 203 ऐसे मैलवेयर वाले एप मिले हैं, जो एंड्रॉइड स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के डाटा को चोरी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह एप खतरनाक मैलवेयर वायरस वाले है और स्मार्टफोन की पर्सनल जानकारियां चुरा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, यह एप ना केवल आपके पर्सनल डाटा की चोरी कर रहे हैं बल्कि आपकी बैंकिंग डिटेल्स में भी सेंध लगा रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से अधिकांश एप को गूगल ने अपने प्ले स्टोर से भी हटा दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इन एप की लिस्ट भी जारी की है। यदि आपने इन एप्स को अपने डिवाइस पर डाउनलोड किया है, तो इन एप्स को तुरंत हटाने की सलाह दी गई है। बता दें कि हाल ही में भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी सर्ट-इन (Cert-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स को इस बैंकिंग मैलवेयर सोवा के बारे में अलर्ट किया था।
यदि आपने इनमें से कोई एप फोन में इंस्टॉल किया हुआ है तो उसे तुरंत हटा दें। इसके खतरे को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएं। बचाव के लिए यूजर्स को अपने फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और एप से अपडेट करने की जरूरत है। साथ ही किसी भी थर्ड पार्टी एप की मदद से एप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने से बचें। यदि आपके फोन की बैटरी और डाटा जरूरत से ज्यादा खर्च हो रहा है तो आपके फोन में मैलवेयर होने की काफी ज्यादा संभावना है। अभी अनजान एप को तुरंत फोन से हटाएं। जरूरत पड़ने पर फोन को सी-सेट भी कर सकते हैं।