ChatGPT: क्या राजनीति में होगा चैटजीपीटी का इस्तेमाल? BJP उपाध्यक्ष ने इसको लेकर कही बड़ी बात

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 13 Feb 2023 05:45 PM IST
सार

अब ChatGPT का राजनीति में भी इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने सोमवार को चैटजीपीटी को लेकर बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन
Time for us in politics to leverage these technologies said BJP vice president Baijayant Jay Panda on ChatGPT
ChatGPT - फोटो : iStock

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एआई चैटबॉट ChatGPT लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में भी एआई को लेकर लड़ाई तेज हो गई है। एआई आधारित चैटबॉट चैटजीपीटी का इस्तेमाल कॉलेज असाइनमेंट और प्रोजेक्ट लिखने से लेकर लव लेटर लिखने तक में किया जा रहा है। अब इसका राजनीति में भी इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने सोमवार को चैटजीपीटी को लेकर बड़ा दावा किया है। जय पांडा ने कहा कि तेजी से सामने आने वाली टेक्नोलॉजी के युग में राजनीति में इसका लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बता दें कि ChatGPT की लोकप्रियता के साथ इसकी खामियों को लेकर भी बहस छिड़ गई है। गूगल ने इसकी एक बड़ी खामी को लेकर चेतावनी भी दी है।

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने एआई चैटबॉट चैटजीपीटी से एक पार्टी से जुड़ा सवाल पूछा और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। ट्विटर पर भाजपा के उपाध्यक्ष ने लिखा, "दिलचस्प। मैंने अभी-अभी #ChatGPT से BJP4India की नीतियों को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया है और देखें क्या मिला।" उन्होंने आगे लिखा, " तेजी से सामने आने वाली टेक्नोलॉजी के युग में राजनीति में हमारे लिए इनका लाभ उठाने का समय आ गया है।"

    विज्ञापन

    चैटबॉट चैटजीपीटी की लोकप्रियता गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों को हजम नहीं हो रही है। दोनों कंपनियों के बीच एआई की जंग तेज हो गई है। हालांकि, फिलहाल चैटजीपीटी ही सबसे आगे है लेकिन चैटजीपीटी की एक बड़ी खामी को लेकर गूगल सर्च के प्रमुख प्रभाकर राघवन ने लोगों को चेतावनी दी है और नुकसान के बारे में बताया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    राघवन ने चैटबॉट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावित खतरों को लेकर बात की है। उन्होंने एआई में मतिभ्रम को लेकर बड़ी चेतावनी दी। राघवन के मुताबिक चैटजीपीटी जैसे एआई टूल मनगढ़ंत उत्तर दे सकते हैं। राघवन ने इस दोष को कम करने और जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के महत्व पर बल दिया।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें