वर्षों पहले बंद हो गईं ये टेलीकॉम कंपनियां, ट्राई की साइट पर अभी भी दे रहीं सेवा
रिलायंस कम्यूनिकेशन तो सालों पहले बंद हो चुकी है लेकिन ट्राई की साइट के मुताबिक यह कंपनी अभी सेवा में है।

विस्तार
एयरसेल, रिलायंस कम्यूनिकेशन जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने सालों पहले बाजार को अलविदा कह दिया है, लेकिन टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की वेबसाइट पर ये कंपनियां अभी भी काम कर रही हैं। ट्राई की वेबसाइट पर मौजूदा वायरलेस सर्विस प्रोवाइडर की लिस्ट में इन दोनों कंपनियों के नाम हैं। इन कंपनियों के फोन नंबर और ऑफिस का एड्रेस भी ट्राई की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
बन रही है भ्रम की स्थिति
ट्राई की वेबसाइट पर बंद हो चुकी टेलीकॉम कंपनियों के नाम से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई ऐसा शख्स ट्राई की वेबसाइट पर जाकर वायरलेस टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की लिस्ट देखता है जिसे भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के बारे में जानकारी नहीं तो वह भ्रमित हो जाएगा, क्योंकि साइट पर बंद हो चुकी कंपनियों को भी मौजूदा सर्विस प्रोवाइडर के साथ लिस्ट किया गया है जबकि ये कंपनियां सेवा में हैं ही नहीं।

फर्जी वेबसाइट पर री-डायरेक्शन
रिलायंस कम्यूनिकेशन तो सालों पहले बंद हो चुकी है लेकिन ट्राई की साइट के मुताबिक यह कंपनी अभी सेवा में है। यही हाल एयरसेल की भी है। रिलायंस कम्यूनिकेशन की वेबसाइट https://www.relianceada.com भी अभी काम कर रही है लेकिन डीटेल जानकारी के लिए यह वेबसाइट www.rcom.co.in पर जाने का मैसेज दे रही है लेकिन इस साइट पर जाने पर दूसरी अनसिक्योर साइट पर री-डायरेक्शन हो रहा है जो कि किसी भी यूजर्स की डाटा सिक्योरिटी के लिए ठीक नहीं है। एयरसेल की साइट भी अभी लाइव है। तो कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि ट्राई की वेबसाइट ही समय-समय पर अपडेट नहीं हो रही है, जिससे लोगों के बीच में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
- सालगिरह: एक साल पूरे होने पर घरेलू शॉर्ट वीडियो एप मित्रों ने पेश की तीन नई सेवाएं, जानें इनके बारे में
- VingaJoy ने 15 घंटे के बैकअप के साथ लॉन्च किया नया ईयरबड्स
- सिंगापुर: घर-घर दूध और अंडे पहुंचाता है यह रोबोट, जानें इसकी खासियत
- PUBG New State Game: लॉन्चिंग से पहले पूरे हुए एक करोड़ रजिस्ट्रेशन, क्या भारत में लॉन्च होगा यह गेम?