पहली बार वर्चुअली आयोजित होगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM, एक लाख शेयरहोल्डर लेंगे हिस्सा!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Jul 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Reliance 1st online AGM to feature brand-new virtual platform, Chatbot
Reliance AGM 2019 (File)

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की पहली वर्चुअल AGM बुधवार को होने जा रही है। कोरोना काल में अधिक से अधिक शेयरहोल्डर इस वर्चुअल AGM में हिस्सा ले सकें इसके लिए रिलायंस ने जोरदार तैयारियां की हैं। सोमवार को रिलायंस ने एक खास वर्चुअल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म की मार्फत देश विदेश की 500 लोकेशंस से करीब 1 लाख शेयरहोल्डर्स एकसाथ AGM में भाग ले सकेंगे।

    इसके अलावा रिलायंस ने शेयरहोल्डर्स, निवेशकों, मीडिया और आमजन की सहायता के लिए एक चैट बॉट भी लॉन्च किया है। व्हाट्सएप नंबर +91-79771 11111 पर कॉल कर शेयरहोल्डर्स व अन्य सभी अपने सवालों का जवाब पा सकते हैं।

    विज्ञापन

    यह हेल्पडेस्क 24X7 काम करेगा। चैट बॉट को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक साथ 50 हजार सवालों के जवाब दे सके। वीडियो या टैक्स्ट किसी भी फॉरमेट में इस चैट बॉट से सवाल पूछे जा सकेंगे। इस चैट बॉट को जियो हेप्टिक ने बनाया है। रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के समय से ही रिलायंस का AGM मुबंई में ही होता रहा है जिसमें सीमित संख्या में ही शेयरहोल्डर्स एकत्र होते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कोरोना काल में शेयरहोल्डर्स का एकत्रित होना मुश्किल हो गया है। तब रिलायंस ने अपने 26 लाख शेयरहोल्डर्स तक पहुंचने के लिए वर्चुअल ऑनलाइन AGM का रास्ता चुना है। यह शेयरहोल्डर्स भारत समेत USA, UK, कनाडा, जापान, हांगकांग समेत पूरी दुनिया में फैले हैं और वहीं से लॉगइन कर AGM में भाग ले सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें