खूब बिक रहे सेकेंड हैंड स्मार्टफोन, फेस्टिव सीजन में जमकर हुई खरीदारी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 09 Oct 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Refurbished smartphone market on boom this festive season
Refurbished smartphone - फोटो : 2GUD

    पहले लोग सेकेंड हैंड या रिफर्बिश्ड मोबाइल नहीं खरीदने से कतराते थे, लेकिन अब लोगों का मिजाज बदल गया है। सेकेंड हैंड स्मार्टफोन का बाजार पिछले दो सालों में काफी तेजी से बढ़ा है। अभी हाल ही में कई ई-कॉमर्स साइट पर फेस्टिव सीजन सेल हुई थी जिसमें रिफर्बिश्ड मोबाइल खूब बिके हैं। अब सवाल यह है कि आखिर अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इतनी भारी संख्या में रिफर्बिश्ड आ कहां से रहे हैं तो इसका जवाब एक्सचेंज ऑफर है।

    भारत में सेकेंड स्मार्टफोन का बाजार 9 फीसदी की दर से बढ़ रहा

    flipkart buyback
    flipkart buyback - फोटो : Flipkart

    दरअसल तमाम ई-कॉमर्स कंपनियां स्मार्टफोन और अन्य गैजेट के साथ बढ़िया एक्सचेंज ऑफर दे रही हैं। ऐसे में भारी मात्रा में लोग अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके नया फोन खरीद रहे हैं। कंसल्टिंग फर्म techaARC की रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन बाजार में रिफर्बिश्ड मोबाइल 8.1 फीसदी हो गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः यहां सिर्फ 24 हजार रुपये में मिल रहा है iPhone 7, दूसरे फोन भी मिल रहे सस्ते में

    ई-कॉमर्स साइट से 20-25 फीसदी स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदे जा रहे हैं। इसकी जानकारी टेकआर्क ने ही दी है। भारत में सेकेंड स्मार्टफोन का बाजार 9 फीसदी की दर से आगे बढ़ रहा है। एक्सचेंज के अलावा कई लोग कैशिफाई, टोगोफोगो और 2gud जैसी साइट पर सीधे तौर पर अपना फोन बेच रहे हैं और वहां से मिले पैसे से नया फोन खरीद रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Cashify पर देखी गई 150 फीसदी की वृद्धि

    Cashify:
    Cashify:

    सेकेंड हैंड प्रोडक्ट को बेचने वाली साइट Cashify पर फेस्टिव सीजन में 150 फीसदी का ग्रोथ देखा गया। वहीं फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां बायबैक ऑफर दे रही हैं। ऐसे में लोग फोन को 6-12 महीने इस्तेमाल करने के बाद एक्सचेंज करके नया फोन ले रहे हैं। कैशिफाई के फाउंडर और सीईओ मनदीप मनौचा के मुताबिक फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसी साइट से सेकेंड हैंड फोन 25-45 फीसदी कम कीमत (नई डिवाइस के मुकाबले) पर मिल जाते हैं। ऐसी डिवाइस में हर महीने 15 फीसदी तक का इजाफा हो रहा है।

    कितने अच्छे होते हैं रिफर्बिश्ड फोन

    Refurbished smartphone
    Refurbished smartphone - फोटो : counterpoint

    हो सकता है कि कई लोगों को रिफर्बिश्ड फोन की क्वालिटी पर भरोसा नहीं हो सकता है। तो आपको बता दें कि कंपनियां रिफर्बिश्ड फोन को कई तरह की टेस्टिंग के बाद उनकी कंडीशन के आधार पर अच्छा, बहुत अच्छा जैसे टैग देती हैं। साथ ही रिफर्बिश्ड फोन के साथ भी वारंटी भी मिलती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब सेकेंड हैंड फोन का कई पैमानों के आधार पर परीक्षण किया जाता है और उन्हें रिपेयर करने के बाद रिफर्बिश्ड का टैग दिया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें