Recharge Plan: जल्द महंगे होने वाले हैं रिचार्ज प्लान, 15% तक बढ़ेगी सभी प्लान की कीमतें
विशेषज्ञों के अनुसार, यह इजाफा पहले अनुमानित नवंबर-दिसंबर से पहले हो सकती है। इससे पहले पिछले साल जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल प्लान की दरों में 10 से लेकर 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।

विस्तार
यदि आपके पास भी दो-दो सिम कार्ड हैं तो आपकी परेशानी फिर से बढ़ने वाली है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश की टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जल्द ही अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में जल्द ही 5-15 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह इजाफा पहले अनुमानित नवंबर-दिसंबर से पहले हो सकती है। इससे पहले पिछले साल जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल प्लान की दरों में 10 से लेकर 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।
यदि वास्ताव में ऐसा होता है तो यह पिछले छह साल से भी एक और बड़ी बढ़ोतरी होगी। इसका सीधा असर मोबाइल ग्राहकों पर होगा और उन्हें प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के लिए अधिक रकम खर्च करनी होगी। इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों को होगा जो सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं।
- Google Chrome: गूगल क्रोम में डिफॉल्ट भाषा कैसे बदलें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- Fact Check: क्या मोबाइल चार्जर बोर्ड में लगे रहने से भी बिजली खर्च होती है, सच जानें, भ्रम में ना रहें
- Digital Arrest: डॉक्टर के साथ बड़ी ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे तीन करोड़ रुपये
- सावधान: साइबर ठगी के शिकार हो गए प्रोफेसर साहब, WhatsApp ग्रुप के जरिए दो करोड़ रुपये गंवाए