Google Maps ने 15 साल किए पूरे, गिफ्ट के तौर पर मिला नया Logo

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 07 Feb 2020 10:52 AM IST
Google Maps turn 15 get new logo with latest features know about it in hindi
Google - फोटो : पेक्सेल्स

    आज के दौर में हर एक व्यक्ति गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल करता है। इस एप में तमाम ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनसे लोगों की जिन्दगी बेहद आसान बन गई है। आपको बता दें कि आज गूगल मैप्स ने 15 साल पूरे किए है। इस एप को वर्ष 2005 में गूगल अर्थ (Google Earth) के तौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया गया था। वहीं, इस खास अवसर पर गूगल ने इस एप के लिए नया लोगो भी पेश किया है, जो दिखने में बहुत आकर्षक है। तो आइए जानते हैं गूगल मैप्स के नए लोगो के बारे में...

    कंपनी ने इस खास मौके पर गूगल मैप्स के लिए नया लोगो लॉन्च किया है। इसके साथ ही कई नए फीचर्स भी पेश किए गए हैं। नए लोगो की बात करें तो कंपनी ने इसमें मिनिमल डिजाइन के साथ व्हाइट बैकग्राउंड और राउंड एज दिए हैं। इसके अलावा इस लोगो को आकर्षक बनाने के लिए इसमें काफी कई सारे रंग भी दिए हैं।

    कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने गूगल मैप्स के 15 साल पूरे होने पर बधाई दी है। सुंदर पिचाई ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पॉस्ट में लिखा है कि गूगल मैप्स ने लोगों की जिन्दगी को बहुत आसान बनाया है। इसके अलावा उन्होंने ट्विट कर लिखा है कि गूगल मैप्स को जन्मदिन की बधाई। इस एप ने मेरी पसंद की वेज बरीतो डिश खोजने में मदद की थी।

    गूगल ने इस एप में नए लोगो के साथ पांच टैब जोड़े हैं, जिसमें एक्सप्लोर, कम्यूट, सेव्ड, कॉन्ट्रिब्यूट और अपडेट्स मोड शामिल हैं। एक्सप्लोर टैब से यूजर्स आसपास की जगह को सर्च कर सकेंगे। तो दूसरी तरफ कम्यूट टैब यूजर्स को छोटे रास्ता दिखाएगा। इसके अलावा यूजर्स कॉन्ट्रिब्यूट टैब के जरिए उस जगह के बारे में भी जान सकेंगे, जहां वह जा रहे हैं।

    और पढ़ें...