RCom ने लॉन्च किए दो नए डाटा प्लान, सिर्फ 147 रुपये में 28GB डाटा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Sep 2017 11:02 AM IST
RCom offers 28GB data at Rs 147 for 28 Days
RCOM

    रिलायंस कम्यूनिकेशन ने त्योहारी सीजन को देखते हुए दो नए प्लान पेश किए हैं जिनमें 147 रुपये और 193 रुपये के प्लान शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये दोनों प्लान सभी सर्किल के लिए है, हालांकि इस प्लान में एक कमी यह है कि यह सिर्फ 3जी यूजर्स के लिए ही है। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। तो आइए जानते हैं क्या है प्लान?

    ये भी पढ़ेंः रिलायंस जियो फ्री में दे रहा है 25GB डाटा, इन यूजर्स को होगा फायदा

    आरकॉम के दोनों प्लान के फायदे

    RCOM
    RCOM

    सबसे पहले 147 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें रोज 1 जीबी 3जी डाटा मिलेगा जो 28 दिनों तक मिलता रहेगा। इस प्लान को देश के हर एक सर्किल का यूजर ले सकता है, हालांकि इस प्लान में कॉलिंग की सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं 193 रुपये वाले प्लान में भी 28 दिनों के लिए रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन इस प्लान के तहत रोज 30 मिनट वॉयस कॉलिंग मिलेगी।

    इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में 101 रुपये का शगुन प्लान लॉन्च किया था जिसके तहत 50 रुपये का टॉकटाइम, 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा और 28 दिनों के लिए 25 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल-एसटीडी कॉलिंग की सुविधा दी जा रही थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें