24MP फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo V7+, पढ़ें इस सप्ताह की टेक की बड़ी खबरें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Sep 2017 06:06 PM IST
Technology News This Week From 3 September To 9 September 2017
samsung galaxy c8

    सैमसंग ने डुअल कैमरे के साथ लॉन्च किया गैलेक्सी सी8

    सैमसंग ने चीन में अपना एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी सी8 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, हालांकि इस फोन की कीमत और अन्य देशों में लॉन्चिंग का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज , 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में मिलेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है।

    गूगल
    गूगल - फोटो : social media

    HTC का स्मार्टफोन बिजनेस खरीद सकता है गूगल

    गूगल HTC के स्मार्टफोन बिजनेस को खरीदने की तैयारी में है। इससे पहले भी गूगल ने मोटोरोला के स्मार्टफोन बिजनेस को खरीदा था लेकिन वह फेल हो गया और फिर गूगल ने उसे बेच दिया। ताईवान की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गूगल और एचटीसी इस सौदे को लेकर काफी गंभीर हैं और बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

    facebook messenger
    facebook messenger

    फेसबुक मैसेंजर में आ रहा है डेटिंग फीचर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक मैसेंजर में डेटिंग फीचर देने की तैयारी कर सकते हैं। दरअसल Motherboard की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एक यूजर को फेसबुक मैसेंजर में डेटिंग ऐप टिंडर जैसा पॉपअप नोटिफिकेशन मिला है जिससे उम्मीद की जा रही है कि फेसबुक मैसेंजर में डेटिंग फीचर की तैयारी कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें