Dark Web: कैसी है इंटरनेट की यह काली दुनिया जहां बिक रहा भारत समेत चार देशों की सेना का डाटा, विस्तार से जानें
अब यहां एक शब्द सामने आ रहा हैडार्क वेब, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यहडार्क वेबक्या है और यहां क्या-क्या होता है जिसकी भनक किसी को नहीं लगती।

विस्तार
आपने हाल ही में एक खबर पढ़ी होगी कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर से एक बीए सेकेंड ईयर के छात्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी छात्र पर भारत सरकार, भारतीय सेना बड़े बैंकों और चार देशों की सेना का संवेदनशील डाटा डार्क वेब पर बेच रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आया यह छात्र डाटा की बिक्री क्रिप्टो करेंसी में करता था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि पुलिस को उसके पास से 4,500 जीबी डाटा मिला है। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन गेमिंग का शौकीन है और यूट्यूब से उसने डार्क वेब के गुर सीखे थे। अब यहां एक शब्द सामने आ रहा हैडार्क वेब, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यहडार्क वेबक्या है और यहां क्या-क्या होता है जिसकी भनक किसी को नहीं लगती।
डार्क वेब को कई लोग इंटरनेट की काली दुनिया भी कहते हैं। इस डार्क वेब की दुनिया में ड्रग्स, खतरनाक हथियारों का कारोबार होता है। साथ ही ऐसी भी कई चीजों की खरीद बिक्री होती है जिन्हें बेचना या खरीदना जुर्म है। इस बाजार में खरीदारी सिर्फ वर्चुअल करेंसी जैसे- बिटकॉइन के जरिए होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो इंटरनेट के इस काले बाजार में दुनिया के सभी गैरकानूनी काम खुलेआम किए जाते हैं। तो आइए इंटरनेट की इस काली दुनिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।