ChatGPT यूजर्स सावधान! चैटजीपीटी ने लीक कर दी यूजर की क्रेडिट कार्ड की जानकारी, कंपनी ने बताया कारण

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 26 Mar 2023 01:30 PM IST
सार

ChatGPT को बनाने वाले टेक स्टार्टअप ओपनएआई ने कहा कि एक बग की वजह से ऐसा हुआ। हालांकि उस बग को ठीक कर लिया गया है।

विज्ञापन
OpenAI admits ChatGPT data breach Due to the bug users private data leak including credit card details
Data Leak - फोटो : iStock

    विस्तार

    अपनी लॉन्चिंग के साथ ही दुनियाभर से सुर्खियां बटोरने वाले एआई चैटबॉट सर्विस चैटजीपीटी (ChatGPT) ने यूजर्स का डाटा लीक कर दिया है। चैटजीपीटी ने यूजर्स की क्रेडिट कार्ड की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है। कंपनी ने खुद एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। चैटजीपीटी को बनाने वाले टेक स्टार्टअप ओपनएआई ने कहा कि एक बग की वजह से ऐसा हुआ। हालांकि कंपनी का कहना है कि उस बग को ठीक कर लिया गया है।

    बता दें कि चैटजीपीटी से पहली बार यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। कंपनी के अनुसार, एक बग की वजह से यूजर्स की क्रेडिट कार्ड डिटेल लीक हुई हैं। कंपनी ने ये भी कहा कि जिन यूजर्स की डिटेल लीक हुई है, उनकी संख्या काफी कम है और इन सभी यूजर्स को डाटा लीक की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि इस बग की वजह से यूजर्स की क्रेडिट कार्ड डिटेल जैसे फस्ट नाम और लास्ट नाम, ईमेल एड्रेस, पेमेंट एड्रेस और कार्ड एक्सपायरी डेट की जानकारी लीक हुई थी।

    विज्ञापन

    उल्लंघन के लिए ChatGPT यूजर्स से माफी मांगते हुए कंपनी ने कहा कि किसी भी समय क्रेडिट कार्ड नंबर की पूरी जानकारी उजागर नहीं की गई थी। कंपनी ने दावा किया कि बग को अब ठीक कर लिया गया है। कंपनी ने हाल ही में एक बयान में कहा, "हमने चैटजीपीटी को इस हफ्ते की शुरुआत में एक ओपन-सोर्स लाइब्रेरी में एक बग के कारण ऑफलाइन कर दिया था, जिससे कुछ यूजर्स दूसरे सक्रिय यूजर्स के चैट हिस्ट्री से शीर्षक देख सकते थे।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें